{"_id":"59fb80094f1c1bda538ba799","slug":"151509654537-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन टैलेंट अवार्ड बीएचयू के शोध छात्र को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन टैलेंट अवार्ड बीएचयू के शोध छात्र को
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इंटरनेशनल फोरम फार हाई पोटेंशियल इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट-ग्रीन टैलेंट की ओर से इस वर्ष जिन 25 युवा वैज्ञानिकों को अवार्ड दिया गया है, उनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। खास बात यह है कि भारतीय वैज्ञानिकों की सूची में बीएचयू के पर्यावरण विज्ञान के शोध छात्र रमांकांत का नाम है। जर्मनी में आयोजित समारोह में अनुसंधान मंत्री प्रो. जोहान्ना बांका ने उन्हें अवार्ड प्रदान किया।
ग्रीन टैलेंट का मंच युवा वैज्ञानिकों को हरित एवं रचनात्मक विचारों को प्रस्तुत करने का मौका देता है ताकि इस क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा सके। विशेषज्ञों की एक टीम ने 95 देशों से प्राप्त 602 आवेदनों में से 25 वैज्ञानिकों को अवार्ड के लिए चुना है। इसमें जो तीन भारतीय हैं, उनमें बीएचयू के शोध छात्र रमाकांत, भारत पेट्रोलियम संस्थान देहरादून की शोध छात्रा जयंती त्रिवेदी और भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट आफ मिनरल्स एंड मैटीरियल्स टेक्नालोजी की प्रतीक्षा श्रीवास्तव शामिल हैं। इन युवा वैज्ञानिकों को दो महीने तक जर्मनी में रहकर अनुसंधान संस्थानों में नामचीन विशेषज्ञों के साथ शोध करने का मौका मिलेगा।