फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महात्मा गांधी ने जगाई भारत की आत्मा

महात्मा गांधी ने जगाई भारत की आत्मा

Tue, 31 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी ने जगाई भारत की आत्मा
वाराणसी। सेंट जेपीएस पब्लिक स्कूल भोगावीर लंका में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली और सेंटर फॉर इंवायरमेंटल एंड सोशल रिसर्च की ओर से मंगलवार को ‘गांधी के रचनात्मक कार्य’ पर परिचर्चा हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व निदेशक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की आत्मा को जगाने के लिए सदियों से चलते आ रहे दस्तकारी जैसे परंपरागत कार्यों को मजबूती देने का काम किया। ताकि ग्रामीणों में स्वावलंबन की भावना आए। उन्होंने सहकारी समितियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि विश्व युद्ध के बाद से पूरी दुनिया अहिंसा की बात कर रही है। गांधी जी अकेले व्यक्ति जिन्होंने इसका नेतृत्व किया। स्वच्छता अभियान को गांधी जी ने स्थापित किया। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति की रचना राजकौर ने बताया कि देश गांधी के चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी मनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में जरूरी है आज का युवा गांधी के रचनात्मक कार्यों से परिचित हो। आईआईटी बीएचयू के प्रो. पीके मिश्रा ने युवाओं को उद्यम की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। संयोजब आरबी सिंह ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से गांधी के प्रति दिलचस्पी जगाने का काम किया। कार्यक्रम में रूपेश पांडेय, संजय शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्र, शिवेंद्र, संतोष सिंह, अक्षयवर सिंह, विकास सिंह, अवंतिका, रवि, आरडी राय ने विचार रखे। अध्यक्षता ललित बहादुर सिंह ने की। संचालन कपींद्र तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed