{"_id":"59ebac214f1c1ba7678b6e5b","slug":"151508617249-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनी आबादी के बीच दो मंजिले गोदाम में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनी आबादी के बीच दो मंजिले गोदाम में धधकी आग
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोतवाली थाना अंतर्गत जालपा देवी मंदिर के पास गुरुवार की रात थर्मोकोल की डिस्पोजल सामग्रियों के दो मंजिले गोदाम में लगी आग पर काबू पाने में करीब 24 घंटे लग गए। भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोतवाली पुलिस और 50 अग्निशमन कर्मियों के साथ दमकल की छोटी-बड़ी 33 गाड़ियां लगानी पड़ीं। इस दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी मची रही। घनी आबादी होने के नाते आसपास के घरों को भी एहतियातन खाली करा दिया गया था। आग से लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया गया। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। वहीं, चर्चा रही कि गोदाम में जलाकर छोड़े गए दीयों की वजह से आग लगी।
चौछठवां निवासी सगे भाई विनोद कुमार बरनवाल और सुबोध कुमार बरनवाल थर्मोकोल के डिस्पोजल ग्लास, थाली, कसोरा, पत्तल, फाइबर प्लेट और चम्मच के बड़े व्यवसायी हैं। जालपा देवी मुहल्ले में मंदिर के पास दो मंजिला मकान में दोनों भाइयों की दुकान और गोदाम है। दीपावली की रात करीब एक बजे इलाकाई लोगों ने गोदाम से धुआं निकलता देखा तो उन्हें सूचना दी। विनोद और सुबोध अंदर गए तो वहां लपटें उठ रही थीं। घनी आबादी वाला इलाका होने के नाते दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीमें पूरी रात आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटी रहीं। आसपास के घर खाली करा लिए गए। करीब चौबीस घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि गोदाम में थर्मोकोल और प्लास्टिक होने के कारण आग रह-रह कर धधक जा रही थी। इससे अधिक समय लगा। इस दौरान पुराने इलाके की बिजली भी एहतियातन काट दी गई थी।
मॉस्क न होने के कारण दमकलकर्मी अचेत
मॉस्क न होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। मकान के अंदर घुसे दमकल कर्मी सुनील कुमार सिंह धुएं के कारण अचेत हो गए। साथियों ने उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, संकरी गली होने के कारण एक बार में दमकल की एक ही गाड़ी जा पा रही थी। उधर, धुएं के कारण बाहर भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पड़ोस में रहने वाले किराना व्यवसायी मुन्नू केशरी, स्टेशनरी का काम करने वाले योगेंद्र के मकान की छत और दीवारें आग की तपन से चिटक गईं। वहीं, आग लगने की जानकारी पाकर राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, पार्षद शंकर शाहू और सीताराम केसरी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
चेतगंज में स्क्रैप की दुकान में आग लगी
चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा तिराहे पर स्थित स्क्रैप की दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में हजारों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। चौछटवा निवासी प्रमोद अग्रहरी और सेनपुरा में रहने वाले केदारनाथ रामकटोरा तिराहे के पास स्क्रैप का काम करते हैं। शुक्रवार रात आठ बजे दुकान में आग लग गई। प्लास्टिक और कबाड़ होने के कारण आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया। प्रमोद ने बताया कि आग लगने से करीब 60 हजार का माल जलकर राख हो गया। वहीं, चेतगंज पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।