फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रॉक्टोरियल बोर्ड में पहली बार 11 महिलाएं

प्रॉक्टोरियल बोर्ड में पहली बार 11 महिलाएं

Thu, 19 Oct 2017 01:50 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रॉक्टोरियल बोर्ड में पहली बार 11 महिलाएं
वाराणसी। बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी, बवाल के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की नई टीम का गठन कर दिया गया है। 31 सदस्यों वाली इस टीम में पहली बार 11 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह के नेतृत्व में चार डिप्टी चीफ प्राक्टर और एक डिप्टी प्राक्टर परिसर में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। पांच-छह सदस्य पुरानी टीम के हैं, बाकी नए चेहरे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को आदेश जारी होते ही नई टीम ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली।
विज्ञापन

चीफ प्राक्टर के मुताबिक ‘आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व’ के ध्येय वाक्य पर नई टीम अपनी जिम्मेदारियां निभाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में बीते 21 सितंबर को छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद 23 सितंबर को महिला महाविद्यालय में लाठीचार्ज से माहौल बिगड़ गया था। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने पर तत्कालीन चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद आईएमएस की प्रोफेसर और प्राक्टर रहीं प्रो. रोयाना सिंह को चीफ प्राक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और तभी से नई टीम के गठन की बात चल रही थी। बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने 31 सदस्यों वाले नए प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूची जारी कर दी है। इसमें आइएमएस में छह सदस्य है जबकि 25 सदस्य बीएचयू के विभिन्न संकायों, विभागों, संस्थानों से हैं। पिछली बार प्रॉक्टोरियल बोर्ड में सिर्फ पांच महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed