{"_id":"59692f294f1c1b76698b45fe","slug":"151500065577-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफि याओं से खाली कराएं सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफि याओं से खाली कराएं सरकारी जमीन
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पुलिस-प्रशासन भू माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा है। सीएम के निर्देश पर मंडल के चारों जिलों में भू माफियाओं को चिह्नित किया जा चुका है। शुक्रवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी रेंज दीपक रतन ने चारों जिलों के डीएम और एसपी को भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। दोनों अधिकारी कमिश्नरी सभागार में राजस्व और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
वाराणसी में 24, चंदौली में पांच, गाजीपुर में पांच तथा जौनपुर में 25 सहित मंडल में 59 भू माफिया चिह्नित किए गए हैं। इनके कब्जे में कुल 402.87 हेक्टेयर भूमि है। अब तक 252.15 हेक्टेयर भूमि खाली कराई जा चुकी है। गाजीपुर में अब तक कोई जमीन खाली न कराने पर नाराजगी जताई। तहसीलों में 10 बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक करने का भी निर्देश दिया। सभी विभागों को राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को कहा। बैठक में चारो जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अफसर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
मंगला आरती में केवल टिकट वालों को ही प्रवेश
कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास के सोमवार को भारी भीड़ के दृष्टिगत् मंगला आरती के दौरान केवल टिकट वालों को ही प्रवेश देने का निर्देश मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को दिया।