{"_id":"5ddf99298ebc3e54736ec981","slug":"15000-prize-punk-were-caught-by-the-people-entered-into-the-house-with-the-intention-of-stealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में 15 हज़ार के इनामी बदमाश को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी करने की नीयत से घुसा था घर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में 15 हज़ार के इनामी बदमाश को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी करने की नीयत से घुसा था घर में
Thu, 28 Nov 2019 03:23 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 28 Nov 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सुईथाकला में चोरी की नीयत से घर मे घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाश की पहचान सुल्तानपुर जिले 15 हज़ार रुपये के इनामी कल्लू के रूप में हुई। उसके पास से चाकू भी मिला है। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराते हुए हिरासत में थाने ले गई। उसके दो फरार साथियों की पहचान कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सरपतहांं थाना क्षेत्र के भगासा गांव निवासी संजय सिंह के घर बुधवार रात्रि तीन चोर करीब बारह बजे बरामदे से घर के अंदर घुसकर चोरी कर रहे थे। इसी बीच एक चोर की नजर कमरे के खूंटी पर रखी पैंट पर गयी तो पैंट में रखे पर्श को निकालते समय बगल में रखे टेबल में टकरा गया। लड़खड़ाकर गिरने से आवाज़ सुन घरवाले जग गए।
विज्ञापन
शोर मचाते हुए उन्होंने चोरों को दौड़ा लिया। दो चोर स्थानीय होने के नाते रास्ते की जानकारी होने की वजह से भागने में सफल हो गए, जबकि एक आरोपी कल्लू पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी बभरौली थाना लम्मुहा जिला सुल्तानपुर को ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। काफ़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण एक घंटे बाद एक झाड़ी से पकड़ लिया।
विज्ञापन
भीड़ का गुस्सा देख कुछ लोगों ने उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी सरायमोहदीनपुर विवेक तिवारी समेत दर्जन भर पुलिस के लोग पहुंच कर भीड़ से अपने हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दो साथियों की पहचान शाहिद पुत्र ओहाब, टाईगर पुत्र माली निवासी अढनपुर थाना सरपतहांं के रूप के बताई।
इस दौरान उसके पास से एक चाकू चोरी का 350 रुपया बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि उक्त आरोपी सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ चांदा थाने में लूट हत्या डकैती चोरी छिनैती के करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है वही लम्भुआ थाना से गैगेस्टर अधिनियम के वांछित के साथ 15000हजार रुपए का इनामिया है।
पूछताछ के दौरान दिनांक 22-11-2019 की रात सरपतहांं थाना क्षेत्र के अमारी गांव में बकरी चोरी करने के लिए पिकप बोलोरो से पहुंचे और बकरी लेकर भागते समय ग्रामीणों के जंग जाने और घेराबंदी के दौरान बोलोरो को छोड़कर पिकप से भाग जाने का जुर्म भी कबूल किया जिसमें सरपतहांं में 323,382का मुकदमा दर्ज किया गया है।