फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   150 e-rickshaws increased in Kashi Vishwanath area in 4 months due to colour code system

कलर कोड व्यवस्था की निकाली काट: चार महीने में काशी विश्वनाथ क्षेत्र में बढ़े 150 ई- रिक्शा, जानें- पूरा मामला

Mon, 03 Feb 2025 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

वाराणसी जिले के काशी विश्वनाथ क्षेत्र में पिछले चार महीने में 150 ई-रिक्शा बढ़ गए हैं। ई-रिक्शा का पंजीकरण दूसरे क्षेत्रों का था, लेकिन चालकों ने अपना पता और पंजीकरण बदलवा लिया। 

विज्ञापन
150 e-rickshaws increased in Kashi Vishwanath area in 4 months due to colour code system
ई-रिक्शा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कम दूरी में ज्यादा कमाई के चलते काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में 150 ई रिक्शा बढ़ गए। ई रिक्शा का पंजीकरण दूसरे क्षेत्रों का था, लेकिन चालकों ने अपना पता और पंजीकरण बदलवा लिया। आरटीओ के मुताबिक रिक्शा चालकों ने कलर कोड व्यवस्था का तोड़ निकाला ताकि सीज और चालान की कार्रवाई से बच सकें। मंदिर क्षेत्र में पर्यटकों का आवागमन होता है। इसलिए ई रिक्शा चालक दूसरे रूट पर नहीं चलना चाहते हैं। 

विज्ञापन


काशी जोन में कलर और क्यूआर कोड की व्यवस्था के बीच ई-रिक्शा चालक अपना पता बदलवा रहे हैं। पंजीकरण का मालिकाना हक परिवार के दूसरे सदस्यों या फिर संबंधियों के नाम कर रहे हैं। 1 अक्तूबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 363 ई रिक्शा का पंजीकरण, पता बदला है। इनमें से 150 काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पता बदलवाने के 515 आवेदन पत्र अभी आरटीओ कार्यालय में पड़े हैं। ज्यादातर ई रिक्शा चालक दशाश्वमेध, लक्सा, चेतगंज, चौक और सिगरा थाना क्षेत्र में ही चलना चाह रहे हैं। इन्हीं क्षेत्रों में प्रमुख मंदिर, गंगा घाट और होटल हैं। बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन होता है। आरटीओ के मुताबिक, ई रिक्शा चालक काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में छह घंटे में ही पूरे दिन की कमाई कर लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दूसरे क्षेत्रों के साथ ऐसा नहीं है। लंबी दूरी का किराया बहुत अच्छा नहीं मिलता है। इसलिए पता बदलवा रहे हैं। इसी तरह यातायात पुलिस के मुताबिक, जिनके पास 5 ई-रिक्शा है, वह हर क्षेत्र व रूट पर चलना चाहता है। मगर, थाना क्षेत्र के हिसाब से उसे एक ही कलर के रूट पर चलना है। अब पता बदल कर कलर कोड व्यवस्था की काट निकाली जा रही है। 

सितंबर 2024 में लागू है क्यूआर और कलर कोड की व्यवस्था
शहर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और जाम से मुक्ति को लेकर यातायात पुलिस ने काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों में ई-रिक्शा संचालन के लिए 10 सितंबर 2024 से क्यूआर और कलर कोड व्यवस्था लागू की है। लाल, पीले, हरे और नीले कलर कोड के साथ ई रिक्शों के लिए थाना क्षेत्रवार रूट तय किए गए। कहा गया कि नियमों की अनदेखी पर चालान किया जाएगा। ई रिक्शा सीज किए जाएंगे। इससे ई-रिक्शा चालक नाखुश हैं। अब ई रिक्शा चालकों ने व्यवस्था की काट निकाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed