फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees from Kanyakumari to Kashmir began arriving for Swarved temple largest yajna in history

श्रद्धा: कन्याकुमारी से कश्मीर तक के श्रद्धालु पहुंचने लगे स्वर्वेद, इतिहास का सबसे विराट महायज्ञ; विहंगम योग

Sat, 22 Nov 2025 02:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 22 Nov 2025 02:13 AM IST
सार

वार्षिकोत्सव को लेकर स्वर्वेद महामंदिर धाम में खास अनुष्ठान किए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के नियम नामचीन लोगों को निमंत्रण भी भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Devotees from Kanyakumari to Kashmir began arriving for Swarved temple largest yajna in history
जगमगाता स्वर्वेद महामंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: स्वर्वेद महामंदिर धाम में विहंगम योग के इतिहास का सबसे विराट महायज्ञ होगा। 25000 यज्ञकुंडों में डेढ़ लाख श्रद्धालु एक साथ 200 मीट्रिक टन वैदिक सामग्री से आहुतियां अर्पित करेंगे। 25-26 नवंबर को विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिकोत्सव पर होने वाले स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के लिए 18 देशों के साथ ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां में 25-26 नवंबर को होने वाले महायज्ञ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। 25 नवंबर को सुबह छह बजे ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजा फहराकर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल सहित देश के अनेक प्रांतों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


विदेशों से भी विहंगम योग अनुयायियों का आगमन हो रहा है। पूरे परिसर में हवन कुंड निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीणा स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचे। उन्होंने संपूर्ण परिसर, यज्ञस्थलों, श्रद्धालु शिविरों, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा नेटवर्क का विस्तृत निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख श्रद्धालु एक साथ करेंगे हवन
आयोजन में लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु दंपती एक समय, एक स्थान पर बैठकर साथ-साथ 25,000 हवन-कुंडों में आहुतियां अर्पित करेंगे। संत प्रवर विज्ञान देव महाराज स्वयं संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। महायज्ञ अनुष्ठान के लिए भारतीय वेद लक्षणा गाय का शुद्ध बिलोना घी, गो-पदार्थ, जड़ी-बूटियां, सुगंधित द्रव्य, मिष्ठान, वैदिक सामग्री, पवित्र लकड़ी मंगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed