{"_id":"67fff64dfdf1384ed50429d7","slug":"14th-accused-of-a-girl-sent-to-jail-police-action-continues-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News Update: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के 14वें आरोपी को जेल भेजा, पुलिस की कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News Update: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के 14वें आरोपी को जेल भेजा, पुलिस की कार्रवाई जारी
Wed, 16 Apr 2025 11:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:56 PM IST
सार
बीते दिनों युवती के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले में 14वें आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है और कार्रवाई लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में राजफाश किया है और बाकी के अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के 14वें आरोपी नरपतपुर डुबकियां के मूल निवासी और हुकुलगंज में रहने वाले राज खान को बुधवार को लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले के नौ और अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
लालपुर पांडेयपुर थाने में गत सात अप्रैल की सुबह 12 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया गया था। अब अज्ञात आरोपियों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
अब तक 11 में से दो अज्ञात आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब नौ अज्ञात आरोपियों की पहचान में लगी है। इसके लिए होटल, रेस्टोरेंट और स्पा के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़िता के अनुसार गत 29 मार्च से 3 अप्रैल तक उसे नशीला पदार्थ पिलाकर और खिलाकर उसके साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
पीड़िता के बयान, सीसी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मंगलवार को मामले के 14वें आरोपी राज खान को गिरफ्तार किया गया था। उधर, इस संबंध में एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि अब तक 14 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।