फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खंभे में उतरा करेंट, मासूम की मौत

खंभे में उतरा करेंट, मासूम की मौत

Wed, 07 Jun 2017 01:24 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खंभे में उतरा करेंट, मासूम की मौत

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के बालीपुर मोहल्ले की शर्मा बस्ती में मंगलवार को खंभे में उतर रहे करेंट की चपेट में आने से छह साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद रेफर किया गया। भदोही के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने म़ृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक आदित्य तीन दिन पूर्व अपने ननिहाल बालीपुर आया था।

बालीपुर मोहल्ला निवासी पप्पू शर्मा की लड़की रिंकी की शादी जोरईं गांव निवासी विपिन के साथ हुई है। पप्पू के घर में तीन दिन पूर्व मुंडन का कार्यक्रम होने के नाते रिंकी अपने बेटे आदित्य को लेकर मायके आई थी। मंगलवार को दोपहर रिंकी का पति विपिन विदाई कराने के लिए आया था, लेकिन तैयारी न होने से मायके वालों ने कहा कि आप जाएं, शाम तक हम बिटिया को ससुराल पहुंचा देंगे। इसके बाद विपिन घर के लिए निकला कि उसी दौरान आदित्य घर से चंद कदम दूर स्थित एक खंभे से सटकर खड़ा हो गया। खंभे में करेंट उतरने से वह उसकी चपेट में आकर चिल्लाने लगा। यह देख विपिन बाइक छोड़कर उसके पास दौड़कर आया। करंट से झुलसे आदित्य को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। भदोही स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही जोरईं और बालीपुर में मातम छा गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घर वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। आदित्य की एक छोटी बहन थी। बताया जाता है कि विपिन परिवार संग मुंबई रहता है। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 22 मई को वह गांव आया था। तीन दिन बाद मुंबई जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed