फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार मरा

बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार मरा

Wed, 07 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार मरा
सकलडीहा। कोतवाली के इटवां गांव के समीप सकलडीहा से कमालपुर जा रही बोलेरो ने मंगलवार सुबह आठ बजे बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बोलेरो चालक वाहन समेत भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक चंदन हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखां गांव निवासी स्वर्गीय शिवमूरत यादव का पुत्र चंदन यादव (22) अपने जीजा वीरेंद्र यादव के मिर्जापुर जनपद के विशुनपुर गांव गया था। सुबह वीरेन्द्र यादव की बहन सुनीता यादव की पुत्री रुचि, रूबी और तनु को लेकर वीरेंद्र और चंदन दो बाइक से आवाजापुर जा रहे थे। चंदन यादव के बाइक पर रूबी बैठी हुई थी। कमालपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलरो इटवां गांव के समीप बाइक सवार को रौंदते हुए भाग निकली। ग्रामीणों के सहयोग से जीजा विरेन्द्र ने रूबी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चंदन को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा ले गए। यहां डाक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed