{"_id":"5937048c4f1c1b683e8b460d","slug":"149677788315-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों संग गोद लिए गांव बिसौरी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनीं और बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के निर्देश दिए। कहा कि कुपोषण रोकने के लिए सरकार की ओर से जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उनका शत प्रतिशत अनुपालन करें।
सदर ब्लाक के बिसौरी गांव स्थित विद्यालय पर आयोजित चौपाल के दौरान डीएम ने उपस्थित महिलाओं से वृद्घावस्था और विधवा पेंशन की जानकारी ली। उन्होंने पूरा कि कितनी पात्र महिलाएं हैं जिन्हें पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त हो पा रहा है। इसपर कई ऐसी महिलाएं खड़ी हो गईं और पेंशन योजना नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी और जिला प्राबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि तभी महिलाओं का ब्यौरा लेकर इन्हें पेंशन योजना के लाभ से आच्छादित करें। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर राशन कार्डों का सत्यापन सुनिश्चित कराएं और पात्रों को सूची में शामिल करें। उन्होंने गांव के कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दें साथ ही समय समय पर इनके स्वास्थ्य की जांच भी कराते रहें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, पीडी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र राय आदि रहे।