फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कामिमाबाद में नहीं निबटा कोई मामला

कामिमाबाद में नहीं निबटा कोई मामला

Tue, 06 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कामिमाबाद में नहीं निबटा कोई मामला
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सभी सात तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 943 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 35 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य तहसील दिवस जमानिया की विधायक सुनीता सिंह एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में जमानिया तहसील में आयोजित हुआ। इसमें 174 आवेदन पत्रों में मौके पर तीन मामलों का निस्तारण हुआ। शेष पत्र संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। उधर, कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 146 आवेदन पत्रों में कोई निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन

मुख्य तहसील दिवस में विधायक जमानिया सुनीता सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जितने भी आवेदन पत्र निस्तारण के लिए दिए गए हैं उसे तत्काल जांच कराकर निस्तारित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने पर अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई करने की संस्तुति की जाएगी। जखनिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस में प्राप्त सूचना के अनुसार 68 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 220 आवेदन पत्रों में से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 108 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 203 आवेदन पत्रों में 8 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील में तहसीलदार की अध्यक्षता में 24 आवेदन पत्रों में से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed