{"_id":"5935c11e4f1c1b09518b4653","slug":"149669508420-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के लिए चुनौती छोड़कर रिलीव हुए त्रिभुवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के लिए चुनौती छोड़कर रिलीव हुए त्रिभुवन
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला प्रशासन के लिए कई चुनौतियां छोड़कर सोमवार को एसीएम चतुर्थ त्रिभुवन कार्यमुक्त हो गए। इसके साथ ही स्थानांतरित एडीएम फाइनेंस ईश्वर चंद्र और एसएलओ राजेंद्र प्रसाद को भी जिलाधिकारी ने रिलीव करते हुए एसीएम चतुर्थ के पद पर रामसकल और एसडीएम राजातालाब के पद पर नीता यादव को तैनात किया है।
एसीएम चतुर्थ त्रिभुवन ने हाल ही में वरुणा किनारे भीमनगर में सरकारी जमीन पर पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल के भाई हीरालाल जायसवाल के अवैध कब्जे का मामला बेनकाब किया था। एसीएम चतुर्थ की रिपोर्ट पर ही जिला प्रशासन कार्रवाई कर की। बनारस क्लब के कब्जे वाली दो एकड़ जमीन जो राजस्व अभिलेखों में बाग, सड़क, बंजर आदि के नाम पर दर्ज है, उसकी जांच भी त्रिभुवन कर रहे थे। इसके अलावा रोजाना पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर एसीएम चतुर्थ त्रिभुवन चेकिंग करते थे। ऐसे में त्रिभुवन का रिलीव होना प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय रहा।
चर्चाएं रहीं कि आगामी दिनों में यह देखने लायक बात होगी कि त्रिभुवन द्वारा वरुणा किनारे अवैध कब्जे का जो मामला उजागर किया गया उसकी परिणति क्या होती है। इस संबंध में एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि उन्हें मंगलवार की सुबह रिलीव आर्डर मिल जाएगा और वे नए तैनाती स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे।