{"_id":"5935c0324f1c1b0b608b4635","slug":"14966948486-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ में तीन केंद्रों पर काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ में तीन केंद्रों पर काउंसलिंग आज से
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएड में दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। 28 जून तक चलने वाली प्रक्रिया में इस बार 3.50 लाख रैंक तक वालों की सूची जारी कर दी गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कराई जाने वाली काउंसलिंग के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में तीन केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 6500 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
स्नातक उत्तीर्ण छात्र ही काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। मौके पर रिजल्ट की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है। विद्यापीठ में शिक्षा संकाय, विधि संकाय और समाज विज्ञान संकाय केंद्र हैं। सोमवार को समन्वयक प्रो. चतुर्भुजनाथ तिवारी के निर्देशन में कंप्यूटर लगाने, टोकन तैयार करने, रैंक के हिसाब से फाइल तैयार करने आदि का काम चलता रहा। प्रो. तिवारी ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट से काउसंलिंग लेटर डाउनलोड करने के साथ ही इस बार घोषणापत्र भी डाउनलोड करने की सुविधा है। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे घर से ही घोषणापत्र लेकर आएं। यहां छायाप्रति के साथ जमा कर दें।