{"_id":"5935c02c4f1c1be64b8b4667","slug":"14966948422-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान गिरा लेकिन उमस ने किया व्याकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान गिरा लेकिन उमस ने किया व्याकुल
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सोमवार को तापमान गिरा जरूर लेकिन उमस से लोग घरों में व्याकुल रहे। बाहर तपिश ने बेहाल किया तो घर में उमस ने। हवा में नमी अधिक होने से पंखे और कूलर के सामने भी राहत नहीं थी। सोमवार को आर्द्रता 62 फीसदी रही। बाहर तेज धूप के चलते पुरवा हवा भी गर्म रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले तीन दिन राहत भरे हो सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि सात, आठ और नौ जून को गरज के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है।
रविवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को तापमान में गिरावट आई। तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हवा में आर्र्दता अधिक रही। इसके चलते लोग पसीने से तरबतर होते रहे। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल थे, लेकिन उमस से राहत नही मिली। हर कोई परेशान नजर आया। शाम को कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी आई। इसके बाद राहत मिली।