{"_id":"5935c02b4f1c1b0b608b462f","slug":"14966948412-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी से राजघाट तक क्रूज चलाने की योजना आगे बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी से राजघाट तक क्रूज चलाने की योजना आगे बढ़ेगी
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कछुआ सेंक्चुअरी के जरिए जलपोतों के प्रवेश शुरू होने पर जहां देशी-विदेशी पर्यटक लेकर आने वाले राजमहल जैसे क्रूज को एनओसी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा तो वहीं अस्सी से राजघाट तक क्रूज चलाने की योजना को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
यही नहीं, इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी आफ इंडिया में अस्सी से राजघाट तक फेरी सर्विस शुरू करने और तीन से पांच स्थानों पर छोटे-छोटे अस्थाई स्टॉफ प्वाइंट की योजना को मूर्त रूप देने में भी तेजी आएगी। जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को फेरी सर्विस शुरू होने से राहत मिलेगी। वहीं रो-रो सर्विस को भी अमलीजामा पहनाने का रास्ता खुल गया है। फेरी सर्विस में नदी के रास्ते लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की योजना बनाई गई है तो वहीं रो-रो सर्विस के अंतर्गत नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक न केवल छोटे वाहन बल्कि बस व ट्रकों को बड़े जलपोतों को ले जाने की योजना बनाई गई है।