{"_id":"5935b4eb4f1c1b195b8b45d5","slug":"149669196110-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत राजस्व वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत राजस्व वसूली
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली को लेकर बैठक हुई। इसमें खराब वसूली वाले विभागों को डीएम ने सख्त चेतावनी दी। कहा कि शत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाएं।
डीएम विशाख जी ने आबकारी, परिवहन, तहसील, स्टांप, बिजली समेत राजस्व देने वाले अन्य विभागों की विधिवत ढंग से समीक्षा की। तहसीलों से राजस्व वसूली सही न होने पर तीनों एसडीएम को हिदायत दिया। एसडीएम ज्ञानपुर प्रवरशील बरनवाल को मैसेज भेजकर अवकाश पर जाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर विभाग शत प्रतिशत वसूली करे। जिन-जिन विभागों की वसूली बेहतर नहीं हो रही है वह अभियान चलाकर लक्ष्य को पूर्ण करें। इसके बाद बिजली आपूर्ति को लेकर डीएम ने बैठक लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासन के मंशानुसार ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में बिजली आपूर्ति करें। तहसील दिवस में बिजली विभाग को कैंप लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन