फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पानी के विवाद में गोली चली, मीट विक्रेता घायल

पानी के विवाद में गोली चली, मीट विक्रेता घायल

Sun, 04 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
पानी के विवाद में गोली चली, मीट विक्रेता घायल
वाराणसी। बेनियाबाग तिराहे पर पुलिस पिकेट के समीप शनिवार की शाम मकान मालिक और किराएदार के बीच पानी बहाने का विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते सरेराह कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग हुई और असलहे से निकली चौथी गोली किराएदार मीट विक्रेता मो. शमीम कुरैशी (45) की नाभि के नीचे जा लगी। गोली चलने के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और दूकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। पुलिस ने शमीम को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। चेतगंज पुलिस ने घटनास्थल से चार आरोपियोें को हिरासत में लिया है। एहतियातन तीन थानों की फोर्स बेनियाबाग तिराहे के पास तैनात की गई है।
विज्ञापन

चेतगंज थाना अंतर्गत बेनियाबाग तिराहे के समीप रिजवान खान उर्फ मीनू खान के परिवार की बहुमंजिली इमारत है। भूतल में आधा दर्जन दूकानें हैं। एक मीट शॉप बेनियाबाग के कुरैशाबाद मुहल्ला निवासी चार भाइयों मो. शमीम कुरैशी, मो. नईम कुरैशी, मो. नसीम कुरैशी और मो. बेलाल की है। मो. नईम ने बताया कि वर्ष 2014 से किराएदारी के विवाद को लेकर रिजवान से मुकदमेबाजी चल रही है। बताया कि शाम को बड़े भाई मो. नसीम मीट शॉप पर पहुंचे। उन्होंने रिजवान से मीट शॉप के सामने गड्ढा खोदने और उसमें पानी गिराने का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान रिजवान और उसके साथ मौजूद लोगों ने नसीम की पिटाई कर दी और असलहे निकाल लिए। यह सुनकर नसीम के पक्ष से भी लोग पहुंचे और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इसके बाद रिजवान के पक्ष से तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई और एक गोली शमीम को लक्ष्य कर चलाई गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ दशाश्वमेध, सीओ चेतंगज, पांच थानों की फोर्स और पीएसी के साथ एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों के घर में पुलिस ने तलाशी ली तो लाइसेंसी पिस्टल, रिवाल्वर और रायफल बरामद हुई जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मकान मालिक और किरायेदार के बीच किरायेदारी का पुराना विवाद है। शनिवार को गड्ढे में पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ और गोली चली। शमीम के भाई नसीम की तहरीर पर रिजवान खान, इरफान खान, इमरान खान और मुजम्मिल के खिलाफ चेतगंज थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed