{"_id":"59331b534f1c1b843e8b4633","slug":"14965215661-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माणों पर कार्रवाई से बच रहा वीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई से बच रहा वीडीए
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का ढिंढोरा पीटने वाला वीडीए वरुणा के डूब क्षेत्र पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई से बच रहा है। यही कारण है कि बीते एक साल से अवैध निर्माण कराने वालों 893 को नोटिस तो दिया लेकिन एक भी अवैध निर्माण ढहाया नहीं गया। अवैध निर्माण कराने वालों में कई जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, इंजीनियर, होटल कारोबारी, बिल्डर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालक हैं जिन पर हाथ डालने से वीडीए बच रहा है।
जानकारों की मानें तो नदी के डूब क्षेत्र पर एक ही दिन में अवैध निर्माण नहीं हुआ है। बगैर वीडीए और नगर निगम की मिलीभगत के निर्माण कराना असंभव था। किसी मकान में एक ईंट जोड़ी जाती है तो वहां वीडीए के लोग पहुंच जाते हैं। यहां इतनी ऊंची अट्टालिकाएं तन गईं और विभाग को भनक तक न लगी, यह आश्चर्यजनक है। जिन अधिकारियों को निगहबानी की जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने ही आंखें मूंद ली हैं। मामले में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे का कहना है कि वरुणा नदी किनारे अवैध कब्जे जल्द हटाए जाएंगे। इससे पहले गंगा के अस्सी घाट से अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई गई है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।