{"_id":"593301fd4f1c1b36708b45ea","slug":"14965150819-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पानी घुसने से लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पानी घुसने से लोगों ने किया हंगामा
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफीम कोठी रोड पर घरों में घुस रहा नाबदान का पानी
मुगलसराय। एक तरफ नगर पालिका ईओ ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को सड़क पर झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई का संदेश दिया वहीं, दूसरी तरफ अफीम कोठी रोड के समीप नालियों की सफाई न होने से घरों में घुस रहे नाबदान के पानी के विरोध में क्षेत्रवासियों ने ईओ के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि अधिशासी अधिकारी से शिकायत के बाद भी नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
नगर पालिका क्षेत्र में नालियों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सफाई के अभाव में अफीम कोठी रोड पर जाम हो चुकी नालियों से गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है जिससे नाबदान के पानी के बीच लोग जीवन जीने को विवश हैं। इस दौरान समाजसेवी महेश जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में सफाई का ढ़िंढोरा पीटा जा रहा है। मुगलसराय विधायक के क्षेत्र में जाम हो चुकी नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। आरोप लगाया कि नाबदान का पानी घर में घुसने की शिकायत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से कई बार की जा चुकी है। इसके बाद भी सफाई नहीं हुई। शनिवार को ईओ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रवासियों ने मुगलसराय विधायक साधना सिंह का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए साफ सफाई कराए जाने की मांग की है। इस दौरान सभासद नंदू जायसवाल, अनीस यादव, बृज बिहारी सिंह, सुमन सिंह, भंवर सिंह, बृजेंद्र सिंह, सुमित कुमार सिंह, मंजू सिंह आदि मौजूद रही।