{"_id":"593301fe4f1c1b4a7d8b45fd","slug":"149651508113-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत के लिए हंगामा
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क मरम्मत के लिए उखड़े ग्रामीण, किया प्रदर्शन
मुगलसराय। क्षेत्र के गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन से कुछमन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग एक दशक से खराब होने से ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर जल्द समस्या के समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
क्षेत्र के बसनी, गंजख्वाजा, कोरी, चंदौली खुर्द, रामपुर, अकबरपुर, दयालपुर, सदलपुरा, चंदपुरवां, रेवसां सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण इस रोड से प्रतिदिन आवागमन करते हैं। लेकिन लगभग एक दशक से यह सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। रोड पर चलने वाले राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसकी शिकायत कई बार किया गया लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हो पाया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान किसान नेता केदार यादव, प्रशांत मिश्रा, रामाश्रम मिश्रा, लल्लन मिश्र, योगेंद्र मिश्र, बंसल बाबा, शिवदयाल मिश्रा, राहुल, पवन, रविकांत मिश्रा, अमन, गोल्डन, विष्णु आदि मौजूद रहे।