up chunav 2022: पूर्वांचल में मंत्री अनिल राजभर, नीलकंठ, रवींद्र, गिरीश समेत 146 ने किया नामांकन
सातवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सबसे अधिक आजमगढ़ में 28 ने पर्चा दाखिल किया।
विस्तार
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में सातवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 146 नामांकन हुए। सबसे अधिक आजमगढ़ में अतरौलिया से सपा के संग्राम यादव, सगड़ी से भाजपा की वंदना सिंह, आजमगढ़ सदर से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव, लालगंज से सपा के बेचई सरोज, भाजपा की नीलम सोनकर समेत 28 ने पर्चा दाखिल किया।
जौनपुर में शाहगंज से सपा के शैलेंद्र यादव ललई, जौनपुर सदर से भाजपा से राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, मल्हनी से सपा के लकी यादव, भाजपा से केपी सिंह, मड़ियाहूं से सपा की सुषमा पटेल, केराकत से सपा के तूफानी सरोजसमेत 26 ने नामांकन किया।
राणसी में भाजपा से तीन मंत्री शिवपुर से अनिल राजभर, दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी, शहर उत्तरी से रवींद्र जायसवाल के अलावा पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय समेत 23 ने नामांकन किया। मऊ में सदर सीट से बसपा के भीम राजभर, सुभासपा से अब्बास अंसारी समेत 20, गाजीपुर में मुहम्मदाबाद से भाजपा की अलका राय, जमानिया से सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह समेत 15 ने परचा भरा।
मिर्जापुर में छानबे से कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी, मिर्जापुर सीट से भाजपा के रत्नाकर मिश्र, सपा के कैलाश चौरसिया समेत 14 ने पर्चा दाखिल किया। भदोही में औराई सीट से भाजपा के दीनानाथ भाष्कर, भदोही सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नाथ त्रिपाठी समेत 10, सोनभद्र में 5, चंदौली में सैयदराजा से भाजपा के सुशील सिंह, सपा के मनोज सिंह डब्लू समेत 5 ने नामांकन किया।
