फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   144 new patients were found in the district, five died

जिले में 144 नए मरीज मिले, पांच की मौत

Fri, 28 May 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
144 new patients were found in the district, five died
जिले में कोरोना का संक्रमण जिस तरह कम हो रहा है, उससे राहत मिल रही है। हालांकि, मौतों का ग्राफ कम करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। बृहस्पतिवार को 144 नए मरीज मिले तो 5 मरीजों की मौत भी हुई है। कुल 7,683 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। आलोक हॉस्पिटल में नौ, इंटरनेशनल हॉस्टल बीएचयू, आईआईटी बीएचयू में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा बड़ी गैबी, राम नगर ,पहाड़िया, सामनेघाट, लंका में भी रहने वाले लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती मठिया निवासी 76 वर्षीय पुरुष, लोको कॉलोनी निवासी 89 वर्षीय पुरुष के साथ ही खेवली निवासी 58 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। जबकि होमी भाभा कैंसर अस्पताल में नाथूपुर निवासी 69 वर्षीय पुरुष और चितईपुर निवासी 68 वर्षीय पुरुष ने जान गंवाई है। वहीं, 183 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 48 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 81,475 पहुंच गया है। इसमें से 79,076 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 743 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1656 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed