फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   143 appealed, waiting for solution in all

Varanasi News: 143 ने लगाई गुहार, सभी में समाधान का इंतजार

Sun, 22 Jan 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
143 appealed, waiting for solution in all
पिंडरा। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान लापरवाही पर राजस्व कर्मियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

खररिया खास की सोनी देवी ने राशन कार्ड और आवास के लिए तीसरी बार गुहार लगाई। इस पर बीडीओ को जांच के आदेश दिया। देवराई के शिवपूजन ने दो वर्ष पूर्व आवंटित तालाब के स्वीकृति पत्र जारी करने की शिकायत आठवीं बार की। पूर्व लेखपाल राजाराम वर्मा ने सरकारी नाली को अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगाई। फूलपुर निवासी मेहीलाल ने फूलपुर स्थित सहकारी समिति में धान बेचने के बाद भी भुगतान न होने की शिकायत की। पश्चिमपुर के गुलाब प्रजापति ने मकान पर कब्जे की शिकायत की। जिस पर एसओ बड़ागांव को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गजोखर के ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने गांव में स्थित धार्मिक महत्व वाले तालाब का आवंटन मत्स्य पालन के लिए करने की शिकायत की। जिसपर डीएम ने एसडीएम को जांच करने को कहा। इस मौके पर 143 मामले आए। इसमें एक भी मामले का समाधान नहीं हो पाया। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, गोमती जोन डीसीपी विक्रांत वीर, एसडीएम अंशिका दीक्षित समेत कई अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
धोखे से ऋण कराने का आरोप उठाया
राजातालाब। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूरे नंदापुर गांव की महिलाओं ने एक महिला पर पर धोखे से ऋण कराने का आरोप लगाया। कागजात बेटी की छात्रवृत्ति के लिए मांगा था। बेलवा गांव की ग्राम प्रधान चमेली देवी ने गांव के अमृत सरोवर के सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की है। बैरन के कमलेश ने कहा कि उनकी जमीन की नापी गलत तरीके से की गई है। उन्होंने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नापी कराने की मांग की है। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजातालाब और तहसीलदार ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed