फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   142 examination centers received question papers and answer sheets

Varanasi News: 142 परीक्षा केंद्रों को मिले प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं

Sun, 25 Feb 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
142 examination centers received question papers and answer sheets
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 27 फरवरी से होने वाली शास्त्री और आचार्य की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को 142 केंद्रों को गोपनीय प्रपत्रों का थैला और उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं। पहले दिन 10 राज्यों के साथ ही 36 जिलों के केंद्राध्यक्ष विश्वविद्यालय पहुंचे थे। देश भर के 330 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 26 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि 27 फरवरी से होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के लिए 142 परीक्षा केंद्रों ने गोपनीय प्रपत्रों का थैला और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त की हैं। 25 फरवरी तक उत्तर पुस्तिका एवं अन्य सामग्री वितरित की जाएगी। राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-काश्मीर के अलावा प्रदेश के बरेली, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ, बिजनौर,एटा, इटावा/औरैया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बुलंदशहर, बदायूं, गाजियाबाद, उन्नाव, लखनऊ, मथुरा, देवरिया, गोरखपुर, हरदोई, झांसी, बांदा, जालौन, कुशीनगर, मुरादाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, शाहजहांपुर, चित्रकूट, महोबा, कन्नौज, गोंडा/बलरामपुर, हाथरस केंद्रों ने 142 परीक्षा के केंद्रों ने प्राप्त किया। प्रो. मिश्र ने बताया कि देश भर में 330 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इसमें लगभग 26 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी प्राचार्यों को शुचिता पूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed