फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गांधी परिवार ने क्वात्रोची से करवाई दलाली: योगी

गांधी परिवार ने क्वात्रोची से करवाई दलाली: योगी

Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गांधी परिवार ने क्वात्रोची से करवाई दलाली: योगी
वाराणसी। पूर्वांचल में सपा-बसपा गठबंधन की गांठ ढीली करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार शाम अचानक गढ़वा घाट आश्रम पहुंच गए। उन्होंने यहां संतों से मुलाकात की और आश्रम प्रमुख स्वामी शरणानंद महाराज से लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने आश्रम की गोशाला में गायों को गुड़ और केला खिलाया। इसके बाद वह सीधे स्वामी के कक्ष में गए, जहां बंद कमरे में संतों के साथ बात हुई। इसके बाद वह यहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन

राजनीतिक दृष्टि से शाह का यहां आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गढ़वा घाट के स्वामी सद्गुरु शरणानंद महाराज ने बताया कि शाह संतों का आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने गोमाता को चारा खिलाया और दर्शन-पूजन किया। बताया, शाह ने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की लेकिन उन्होंने भाजपा की जीत सुनिश्चित होने की बात भी कही। स्वामी ने कहा कि आश्रम की ओर से उन्हें स्वस्थ, खुशी और विजयी होने का आशीर्वाद दिया गया।
विज्ञापन

यादव बिरादरी की महत्वपूर्ण पीठ मानी जाने वाले गढ़वा घाट आश्रम में मुलायम सिंह यादव से लेकर शिवपाल यादव दर्शन और आशीर्वांद के लिए जब-तब आते रहे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अमर सिंह भी यहां के संतों का आशीर्वाद ले चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां आए थे और संतों के साथ चर्चा की थी। कहा जाता है कि यादव मतदाताओं के लिए यहां का इशारा ही पर्याप्त होता है। गढ़वा घाट आश्रम के यादव अनुयाइयों की संख्या लाखों में है। बिहार से लेकर मध्यप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अति पिछड़े और दलित भी बहुतायत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 मई को सपा-बसपा गठबंधन की रैली सीरगोवर्धन में होनी है, जो गढ़वा घाट आश्रम के पास है। रैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बसपा सुप्रीमो मायावती संबोधित करेंगी। इससे पहले ही शाह ने संतों से मुलाकात कर समीकरण बदल दिए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 19 मई को मतदान होना है। गठबंधन की ओर से शालिनी यादव प्रत्याशी हैं। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का अंतर बढ़ाने और आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के लिए शाह संतों की शरण में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री और लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा और विधान परिषद सदस्य अशोक धवन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed