{"_id":"5ccf42f5bdec22070f67e56c","slug":"141557086965-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैमर और कैमरे की निगरानी में नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैमर और कैमरे की निगरानी में नीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मेडिकल में दाखिले के लिए रविवार को सीसी कैमरे की नजर में 28 केंद्रों पर हुई नीट (नेशनल एलिजबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट) में 19 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली बार नीट के संचालन में जैमर लगाए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल न हो सके।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कराई गई परीक्षा में बनारस और आसपास के जिलों के 19,991 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश मिलना था, लेकिन 28 में से एक-दो केंद्र ऐसे रहे जहां 2 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या भी पांच से दस ही रही।
पूर्व में प्रतियोगी परीक्षाओं में ब्लुटूथ, मोबाइल के साथ नकल के मामले पकड़ में आने के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पहली बार नीट में केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। सिटी कोआर्डिनेटर और डीपीएस वाराणसी के प्रधानाचार्य मुकेश ने बताया कि 19 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रों पर हर 50 छात्र पर जैमर लगाए गए थे, जिससे कि किसी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग न हो सके।