{"_id":"5cb3918abdec2214154ebc0b","slug":"141555272074-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ की चुनावी पाठशाला में तय हुई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ की चुनावी पाठशाला में तय हुई जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चुनावी पाठशाला लगी। इसमें आरएसएस के आनुषांगिक संगठनों के साथ सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने घर घर जाकर राष्ट्रवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की घटना पर बात करने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा-वोट मांगने की बजाय पिछली सरकारों की तुलना में वर्तमान केंद्र सरकार के काम और उपलब्धियां बताई जाएं। संत अतुलानंद स्कूल में देर रात तक चली बैठक में सह सर कार्यवाह ने संघ की विधानसभा क्षेत्र समन्वय टोली में 12 से 15 और लोकसभा टोली में 15 से 20 सदस्यों को शामिल कर भाजपा के पन्ना प्रमुखों के साथ बूथ पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में आरएसएस की महिला विंग राष्ट्र सेविका समिति सहित सेवा भारती, विद्या भारती, संस्कार भारती, एबीवीपी आदि संगठन के पदाधिकारी और भाजपा की ओर से काशी प्रांत के संगठन मंत्री रत्नाकर व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।