फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देहात की खबरें

देहात की खबरें

Mon, 04 Mar 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
देहात की खबरें
सीओ ने किया बूथों का निरीक्षण
विज्ञापन

बड़ागाँव। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को बड़ागाँव सीओ अर्जुन सिंह व प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय ने क्षेत्र के बूथों का क्रम वार निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि बड़ागाँव क्षेत्र में कुल 109 पोलिंग स्टेशन हैं और 200 पोलिंग बूथ हैं, जिनका क्रम वार निरीक्षण कर वहां आने जाने के रास्तों के साथ ही पोलिंग स्टेशन पर बिजली-पानी के साथ ही लोकसभा चुनाव में बाहर से आने वाली फोर्स के रुकने की व्यवस्था को चेक कर उन्हें सुनिश्चित किया गया।

कुएं में गिरी दो भैंसों को गांव वालों ने निकाला
चौबेपुर। क्षेत्र के रामचंदीपुर ढाब के सूबेदार यादव की दो भैंसें रविवार को आपस में लङ़ते हुए कुएं में जा गिरीं। गांव के करीब 50 लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद भैंसों को जिंदा निकाल लिया। इससे पहले गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से रेस्क्यू टीम भेजने का अनुरोध किया था लेकिन टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान मेला कल से
मिर्जामुराद। क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में तीन दिवसीय किसान मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन पांच मार्च से किया जाएगा। केंद्र प्रभारी डॉ. पीके सिंह व कृषि वैज्ञानिक विनोद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनियां विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
वाराणसी। बह्मलीन परमहंस लत्तू महाराज की कुटिया माधोपुर कोट में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त जानकारी ग्राम प्रधान और आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार राय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed