{"_id":"5c5c96f8bdec22129c2da345","slug":"141549571832-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाओं का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाओं का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 फरवरी के प्रस्तावित दौरे में लोकार्पित होने वाली 2200 करोड़ की परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को यहां आएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री आईआईटी बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत स्वतंत्रता भवन में आयोजित ग्लोबल एल्युमिनाई मीट का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को जौनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद यहां पहुंचेंगे। रात में वह निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इससे पहले वह सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
शनिवार सुबह वह संत रविदास मंदिर जाएंगे और संत रविदास जयंती की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर मंदिर विस्तारीकरण के लिए तैयार परियोजना पर मंदिर प्रबंधन समिति के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद आईआईटी बीएचयू में एल्युमिनाई मीट में हिस्सा लेकर लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन
पीएम की जनसभा के लिए औढ़े में तैयारी शुरू
प्रधानमंत्री की 19 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा स्थल का चयन हो गया है। प्रधानमंत्री 19 को दोपहर बाद रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के औढ़े गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां मंच आदि बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
जनसभा के लिए प्रशासन ने औढ़े के अलावा ऐढ़े गांव का विकल्प रखा था। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान टेंट सिटी के मैदान में जनसभा और आसपास पार्किंग, हेलीपैड आदि के चलते इसे प्राथमिकता दी जा रही थी। मगर, बृहस्पतिवार को निरीक्षण और बैठक के बाद औढ़े गांव में जनसभा का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री 19 फरवरी को सुबह वाराणसी आएंगे और संत रविदास मंदिर में जयंती समारोह में मंदिर विस्तारीकरण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसी दौरान वह महामना कैंसर संस्थान बीएचयू, बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, दीनदयाल और महिला अस्पताल की एचसीएच विंग, ईएसआई अस्पताल, रमना एसटीपी सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।