फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबा को चढ़ाई मां वैष्णो की चुनरी

बाबा को चढ़ाई मां वैष्णो की चुनरी

Wed, 06 Feb 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाबा को चढ़ाई मां वैष्णो की चुनरी
वाराणसी। त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पं. अमीरचंद ने मंगलवार को सपरिवार काशी में विश्व कल्याणार्थ पूजन अर्चन किया। माता के दरबार से लाई चुनरी को उन्होंने बाबा के दरबार में अर्पित करने के साथ ही रुद्राभिषेक भी किया। इससे पहले उन्होंने सपरिवार दशाश्वमेध घाट पर स्नान, दान किया।
विज्ञापन

स्नान के उपरांत वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। वहां पर पं. टेकनारायण उपाध्याय और पं. श्रीकांत मिश्र सहित पांच वैदिक ब्राह्मणों ने रुद्राभिषेक व पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने बाबा के दरबार में शीश नवाकर माता की चुनरी चढ़ाई। हर-हर महादेव शंभो काशी विश्वनाथ गंगे...का संकीर्तन भी किया गया। मंदिर कार्यालय में सभी का दुपट्टा, प्रसाद और रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया गया। बाबा दरबार के बाद मां अन्नपूर्णा, संकटमोचन, कालभैरव के दर्शन के बाद वह प्रयाग के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कन्हैया दूबे केडी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed