फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘सूफीवाद से ही आतंकवाद का खात्मा’

‘सूफीवाद से ही आतंकवाद का खात्मा’

Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
‘सूफीवाद से ही आतंकवाद का खात्मा’
वाराणसी। सूफीवाद के रास्ते पर ही चलकर आतंकवाद का खात्मा किया जा सकता है। इस्लाम को मानने वाले पीर फकीरों ने सूफीवाद को बढ़ावा दिया। देश की तरक्की और अमन चैन भी इसी पर कायम है। ये बातें लल्लापुरा स्थित एमजे मैरिज हाल में आयोजित सेमिनार में रखी गईं। सूफिया-ए-हिंद फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सेमिनार में संस्था के चेयरमैन पीर शफीक अहमद असद मुजद्दिद ने हुकूमत से मांग की कि सूफियों का एक प्रतिनिधिमंडल को कश्मीर भेजा जाए ताकि ये प्रतिनिधिमंडल वहां के नौजवानों से बातचीत कर, उनसे सूफीवाद के रास्ते पर चलने की अपील कर सकें और अमन की राह निकाली जा सके।
विज्ञापन

सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे प्रो. रवि प्रकाश पांडेय ने कहा कि युवाओं के बीच ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। डॉ. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि भाईचारे, मुहब्बत और इंसानियत से ही आतंकवाद को खत्म किया जा सकता है। मो. नाज खान मुजद्दिदी ने कहा कि इस्लाम ने हमेशा अमन का ही पैगाम दिया। मौलाना नसीर सेराजी ने कहा कि हमारे सूफी और बुजुर्गों ने इंसानियत के साथ जीने का ही पैगाम दिया। हाजी इस्लामुद्दीन, नूर फातिमा ने भी अपने विचार रखे। अतिथियों का स्वागत इदरीस अहमद अंसारी ने किया। सेमिनार में गुलजार अहमद, शमीम अख्तर, इस्लामुद्दीन, खुर्शीद, तस्लीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed