{"_id":"5c004ef9bdec2241427bb932","slug":"141543524089-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते गिरफ्तार वक्फ निरीक्षक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते गिरफ्तार वक्फ निरीक्षक को जेल भेजा
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 50 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मुख्य वक्फ निरीक्षक सुनील कुमार को गुरुवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। सुनील को पचराव स्थित मदरसा इस्लामिया वारसी के प्रबंधक हैदर अली की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार दोपहर को गिरफ्तार किया था।
हैदर का आरोप है कि उनके मदरसे के 12 कर्मचारियोें की 18 महीने की तनख्वाह का भुगतान नहीं हुआ था। तमाम कवायदों के बाद एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत हुई। इस पर सुनील कहने लगा कि 10 लाख रुपये उसे दें तभी वह तनख्वाह जारी करेगा। हैदर ने असमर्थता जताई तो सुनील ने प्रति कर्मचारी 50 हजार के हिसाब से छह लाख रुपया मांगे। हैदर ने फिर मना किया तो सुनील ने तनख्वाह रिलीज करने से इंकार कर दिया। इस पर हैदर ने 50 हजार रुपये एडवांस देने की बात कह कर सुनील को पुलिस लाइन गेट के सामने बुलाया। हैदर की सूचना पर थोड़ी दूर पर मौजूद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने सुनील को रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।