फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   क्षमता से अधिक स्टॉक रखना पड़ सकता है भारी

क्षमता से अधिक स्टॉक रखना पड़ सकता है भारी

Wed, 28 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
क्षमता से अधिक स्टॉक रखना पड़ सकता है भारी
वाराणसी। प्लाइवुड, शीशा और एल्युमीनियम कारोबारी को गोदाम में क्षमता से अधिक सामान रखना भारी पड़ सकता है। हालांकि देर रात तक कार्रवाई चल रही है। सूत्रों की माने तो कागजों में दर्ज आंकड़ों और मौके पर मिले स्टॉक में भारी अंतर मिला है। इसके लिए फर्म संचालक पर बड़ी करवाई हो सकती है। आयकर अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि कर से बचने के लिए आखिर गोदाम के नाम पर कहीं और स्टॉक तो नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

कर चोरी की जानकारी के बाद शुरू सर्वे में अधिकारियों ने जब स्टॉक का मिलान शुरू किया कि तो कागजों में घोषित किए गए स्टॉक से यहां बहुत अधिक समान रखा पाया गया है। सूत्रों की मानें तो आयकर की चोरी साथ ही संबंधित फर्म की ओर से जीएसटी की चोरी भी पकड़ी गई है। ऐसा इसलिए कि कम स्टॉक दिखाने पर आयकर और जीएसटी दोनों कम देना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया वार्षिक रिटर्न काफी कम घोषित कर टैक्स की चोरी सामने आई है। पिछले कई साल के रिटर्न को खंगाले के बाद आयकर विभाग ने सर्वे की कार्रवाई शुरू की। सर्वे पूरा होने के बाद फर्म संचालक पर आयकर और जीएसटी दोनों का शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed