{"_id":"5bd0d1d8bdec224291204a4c","slug":"141540411864-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर आस्था का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर आस्था का संगम
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शरद पूर्णिमा पर शहर में विविध आयोजन किए गए। इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर में जहां पहली बार बटुकों को भोजन कराया गया, तो मंदिरों में खीर का भोग लगाया गया। बाबा कीनाराम मठ में लोगों के दमा सहित कई रोगों से छुटकारा दिलाने के लिए औषधि का वितरण किया गया।
पूर्णिमा पर बाबा दरबार में भोग आरती के बाद बुधवार को बटुकों के भोजन की परंपरा शुरू की गई। उद्घाटन गणेश दत्त शास्त्री व आचार्य चूड़ामणि शात्री के मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ बटुकों को प्रसाद परोसा गया। इसमें कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने 501 बटुकों को प्रसाद ग्रहण कराया। वहीं भेंट स्वरूप 101 रुपये का दक्षिणा भी दी। इसके बाद भक्तों को भी प्रसाद खिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अगली पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी के आने की संभावना है। कार्यक्रम में मंत्री नीलकंठ तिवारी, न्यास अध्यक्ष डॉ. अशोक द्विवेदी, सीआरपीएफ कमांडेंट , मंदिर सीईओ विशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।