{"_id":"5bb12f96867a557f6f60dabf","slug":"141538338710-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हत्या के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सीरगोवर्धनपुर निवासी इंटरमीडिएट केे छात्र अमित यादव की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। इस प्रकरण में लंका पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार वारदात का कारण आशनाई का विवाद है। इसे लेकर अमित व उसके पिता और आरोपियों के बीच पूर्व में विवाद भी हुआ था। संभावना जताई गई है कि सोमवार को पुलिस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज देगी।
बीएचयू पुलिस चौकी के पीछे अमित का शव शुक्रवार की सुबह पड़ा मिला हुआ था। अमित का गला साइकिल की ट्यूब से कस कर उसकी हत्या की गई थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जल्द ही पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।