{"_id":"5b90374f867a557e846487df","slug":"141536177999-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान से रंगदारी मामले में एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान से रंगदारी मामले में एक हिरासत में
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजातालाब। विकास खंड आराजी लाइन के चंदापुर ग्राम प्रधान के पति से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबरों की मदद से मंगलवार की देर रात गांव निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। रोहनिया पुलिस को अब मिर्जापुर जिला निवासी उसके साथी की तलाश है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के प्रतिनिधि के नाम पर चंदापुर की ग्राम प्रधान कुसुमलता देवी के पति विजई राम को फोन दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले को लेकर प्रधान पति ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद जाकर हरकत में आई रोहनिया पुलिस धमकी में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।