{"_id":"5b3d18df4f1c1bc2248b4942","slug":"141530730719-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/लालानगर। क्षेत्र के थानीपुर गांव में बुधवार को एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे झूलता देख परिवार में हड़कंप मच गया। तत्काल लोगों ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
थानीपुर गांव निवासी भोलानाथ चौरसिया गोपीगंज बाजार में सुपारी, पान आदि की दुकान चलाते हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा आदित्य चौरसिया (26) एक कान्वेंट स्कूल में शिक्षक था। बुधवार को स्कूल से घर लौटने के बाद वह बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया। करीब दो घंटे बाद मां खाना खाने के लिए बुलाने गई तो वह पंखे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। यह देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगी। मां के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्यों ने पहुंचकर उसे नीचे उतारा। आनन-फानन में परिजन उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि शिक्षक के फांसी लगाने का कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और स्वभाव से बेहद सीधा-सादा था। उसके आत्मघाती कदम से परिजनों के साथ गांव वाले भी अचंभित हैं।