{"_id":"5b2d600b4f1c1bb36e8b9504","slug":"141529700363-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने खुद उजाड़ दिया सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने खुद उजाड़ दिया सुहाग
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिस सुहाग के लिए पत्नियां तमाम व्रत रखती हैं। एक प्रेमी के चक्कर में एक पत्नी ने खुद ही उसे उजाड़ दिया। यह सनसनीखेज खुलासा चौबेपुर पुलिस ने जैतपुरा के अमानउल्ला निवासी राजाराम की हत्या के मामले में की है। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी चचेरे देवर और दो सगे भाइयों से कराई थी। चौबेपुर पुलिस ने यह खुलासा कर शुक्रवार को राजाराम की पत्नी मोनी (काल्पनिक नाम) और उसके प्रेमी पनारू को जेल भेज दिया। वारदात में पुलिस को राजाराम के साले कमलेश और बाबू की तलाश है।
जैतपुरा के अमानउल्लापुरा निवासी राजाराम की शादी तकरीबन 23 वर्ष पूर्व मोनी से हुई थी। 13 मई 2017 को चौबेपुर क्षेत्र के बभनपुरा के पास एक शव बरामद हुआ, जिसका मुंह कूच दिया गया था। इसी बीच राजाराम की गुमशुदगी सारनाथ थाने में उसकी पत्नी ने दर्ज कराई। चौबेपुर में बरामद शव राजाराम की पत्नी को दिखाया गया लेकिन उसने अपने पति के तौर पर शिनाख्त नहीं की। इस बीच चौबेपुर में बरामद शव की शिनाख्त पुलिस ने राजाराम के तौर पर की और सर्विलांस व मुखबिर की मदद से उसकी पत्नी व पनारू को गिरफ्तार किया।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह की तफ्तीश में सनसनीखेज तथ्य सामने आए। शादी के बाद से ही मोनी और उसके चचेरे देवर पनारू के बीच करीबी बढ़ने लगी थी। राजाराम के पिता ने स्थिति बिगड़ते देख अमानउल्लापुरा स्थित अपने घर बेच दिया और सारनाथ के पैगंबरपुर में नया मकान लेकर परिवार के साथ रहने लगे। नए मकान में भी पनारू की आवाजाही शुरू हो गई तो राजाराम और मोनी के बीच रोजाना विवाद होने लगा। इसी बीच मोनी ने अपने भाइयों बाबू और कमलेश को पति की प्रताड़ना से आजिज आने की बात कही। साथ ही, पनारू से कहा कि राजाराम को रास्ते से हटाओे नहीं तो मैं जान दे दूंगी। 12 मई 2017 की रात पनारू, कमलेश और बाबू ने राजाराम को बभनपुरा स्थित ईंट भट्ठा के समीप शराब पीने को बुलाया और ईंट-पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी।