{"_id":"5b2970414f1c1b95598b51f5","slug":"141529442369-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 14062 माध्यमिक शिक्षकों को भर्ती जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 14062 माध्यमिक शिक्षकों को भर्ती जल्द
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश में जल्द ही 14062 और माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होगी। मौजूदा समय 14562 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए 29 जुलाई को लोक सेवा आयोग परीक्षा कराएगा। मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी। बताया कि पिछले एक साल में माध्यमिक स्कूलों में 50 प्रतिशत रिक्त पद भरे जा चुके हैं। बाकी बचे 50 प्रतिशत रिक्त पद सितंबर तक भर दिए जाएंगे।
डिप्टी सीएम ने यहां पलहीपट्टी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में बनारस और चंदौली जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में नवनिर्मित भवनों का शिलान्यास एवं पाठ्यक्रमों की शुरुआत की। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि 14062 रिक्त पदों पर भर्ती माध्यमिक सेवा चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। आयोग की ओर से 27 से 29 सितंबर के बीच इसकी परीक्षाएं कराई जाएंगी। कहा कि प्रदेश में जो काम पिछले 48 साल में नहीं हुए, वह एक साल में कराए गए। पिछली सरकार ने कुल 48 राजकीय विद्यालय खोले जबकि भाजपा सरकार अब तक 185 राजकीय विद्यालय खोल चुकी है।
सकलडीहा, फुलवरिया में खोलेंगे जीआईसी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के आग्र्रह पर डिप्टी सीएम ने सकलडीहा और फुलवरिया में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग राजकीय इंटर कॉलेज खोले जाने के अलावा चिरईगांव में इंटर कॉलेज के उन्नयन की घोषणा की। इन तीनों कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सैयदराजा महिला महाविद्यालय के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने का एलान डिप्टी सीएम ने किया। अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा बड़े सपने देखें। आज ग्रेजुएशन खुला है, कल पोस्ट ग्रेजुएशन खुलेगा। मेरी विधानसभा चंदौली और बनारस में है। आज बनारस के लोगों के लिए कार्यक्रम रखा गया है। कल चंदौली में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। इससे पहले दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अग्रसेन की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की। अंगवस्त्रम् और माल्यार्पण के बाद विधायक सुशील सिंह ने रिमोट संचालित राम दरबार डिप्टी सीएम को भेंट किया। मंच पर विधायकों में रवींद्र जायसवाल, डॉ. अवधेश सिंह, साधना सिंह, शिक्षक एमएलसी चेत नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संजय राय, श्रीनिकेतन मिश्र, चंद्रशेखर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनिता मटटू ने प्रस्तुत किया। स्वागत उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति गौतम ने किया। संचालन बेनी माधव और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. केके तिवारी ने किया।