{"_id":"5aef5a8e4f1c1b3a0b8b8891","slug":"141525635726-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई में दीजिए योगदान, जीतिए इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई में दीजिए योगदान, जीतिए इनाम
Updated Mon, 07 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन को गति देने में अहम भूमिका निभाने वाले अब सम्मानित और पुरस्कृत किए जाएंगे। इसके लिए स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप की शुरूआत की गई है। इसके तहत एक मई से 31 जुलाई तक यानि 100 घंटे गांव में साफ-सफाई करने और जागरूकता का संदेश देने वाले पुरस्कृत किए जाएंगे। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग और नेहरू युुवा केंद्र की वेबसाइट पर पंजीकरण किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अब स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 100 घंटे स्वच्छता के लिए कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। इससे मिशन में युवाओं की संख्या बढ़ाकर आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं संग नेहरू युवा केंद्र युवक-युवतियां स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर अभियान में जुड़ सकते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इसमें शामिल होने वाले युवा एक मई से 31 जुलाई तक किसी एक गांव में प्रतिदिन एक घंटे के हिसाब से 100 घंटे तक स्वच्छता कार्य करेंगे या नुक्कड़ नाटक, चौपाल से लोगों को जागरूक करेंगे। 100 दिन पूर्ण होने पर जिलास्तर पर बेहतर कार्य करने वालों का चयन किया जाएगा। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले को 30 हजार, द्वितीय को 20 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 10 हजार ईनाम मिलेगा। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को दो लाख, द्वितीय को एक लाख और तृतीय को 30 हजार मिलेगा।