{"_id":"5aecc1df4f1c1b62098b8425","slug":"141525465567-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ की अंतरराष्ट्रीय पहचान को करेंगे मजबूत- प्रो. टीएन सिंह0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ की अंतरराष्ट्रीय पहचान को करेंगे मजबूत- प्रो. टीएन सिंह0
Updated Sat, 05 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की पहचान को विश्वस्तर पर मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। विज्ञान और तकनीकी का बेहतर उपयोग कर समाज हित के लिए विश्वविद्यालय हमेशा अग्रणी रहे। इसके लिए लगातार गंभीर सार्थक प्रयास होते रहेंगे। परिसर में शैक्षणिक माहौल कायम कर विद्यार्थियों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है। उक्त बातें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नवनियुक्त कुलपति प्रो टीएन सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कही।
प्रो. सिंह ने वाराणसी आगमन के पश्चात सर्वप्रथम बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन किया। इसके बाद वो विश्वविद्यालय परिसर स्थित भारत माता मंदिर गए। वहां भ्रमण के बाद उन्होंने मानविकी संकाय में महात्मा गांधी और शिवप्रसाद गुप्त की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वीसी कार्यालय में डॉ. पी नाग से नए कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. टीएन सिंह ने पत्रकारों से अपने उद्देश्यों और प्राथमिकता की चर्चा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों में शिक्षा और सुरक्षा को लेकर जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर शैक्षणिक गतिविधियों के प्रचार और प्रसार पर बल दिया जाएगा। कैंपस सेलेक्शन पर विशेष जोर होगा।
प्रो. टीएन सिंह इसके पूर्व आईआईटी मुंबई के अर्थ साइंस के विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से बक्सर, बिहार के निवासी प्रो सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में, माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा वाराणसी में हुई है। प्रो. सिंह की नियुक्ति बनारस हिंदू विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुई थी। इस दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलसचिव ओमप्रकाश, चीफ प्रॉक्टर प्रो शंभू उपाध्याय, संपत्ति अधिकारी एसएन सिंह, महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश सिंह, लॉ विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चतुर्भुज तिवारी सहित विश्वविद्यालय के तमाम शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।