फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संक्रामक बीमारियों ने पसारे पांव

संक्रामक बीमारियों ने पसारे पांव

Thu, 03 May 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
संक्रामक बीमारियों ने पसारे पांव
ज्ञानपुर। बार-बार मौसम के बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। गर्मी और उमस के बीच संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। यही वजह है कि बुधवार को सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी में 850 से अधिक मरीजों ने इलाज कराया, जबकि दोपहर बाद तक 70 मरीज इमर्जेंसी में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

गर्मी का असर सेहत पर पड़ने लगा है। उल्टी-दस्त, पेट दर्द और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सामान्य दिनों में जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 25 से 30 होती है लेकिन बुधवार को 70 पहुंच गई। यही नहीं, ओपीडी में भी ढाई गुना से ज्यादा मरीजों न इलाज कराया। जिला अस्पताल की ओपीडी में 850 पर्चियां कटवाई गईं जबकि लगभग 400 पुराने मरीजों का उपचार किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव और बेतहाशा गर्मी के कारण लोग बुखार, डायरिया और हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में चकसिखारी की अंजनी (4), नसारी के कन्हैया (22), लखनो निवासी शीला (45), उमरिया की फुलगेना (26), महुआपुर निवासी विक्की (35), चकसुंदरपुर की सुशीला (23), भगवानपुर की रहने वाली किरन (25), अछवर निवासी प्रभावती (32) समेत 70 मरीजों को भर्ती कराया गया। इसी तरह निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी में संक्रामक बीमारियों को पांव पसारने का मौका आसानी से मिलता है। ऐसे मौसम में ताजा खाना और स्वच्छ पानी का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा धूप और लू से बचाव करना चाहिए। लापरवाही के कारण कालरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed