फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   असलहा सटाकर लॉज मालिक को पीटा

असलहा सटाकर लॉज मालिक को पीटा

Thu, 12 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
असलहा सटाकर लॉज मालिक को पीटा
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर स्थित एक लॉज मालिक ने खुद को बीपीएड का छात्र बताकर रह रहे किरायेदार से परिचय पत्र मांगा तो वह भड़क गया। खुद को पेशेवर अपराधी बताते हुए लॉज मालिक को धमकी दी। यह सुनते ही घबराए मकान मालिक ने कमरा खाली करा दिया। इस पर किरायेदार ने सीरगोवर्धनपुर निवासी अपने दोस्तों के साथ लॉज मालिक की उनकी दुकान में घुसकर जमकर पिटाई की। असलहे से डराया-धमकाया। घटना मंगलवार की है। घायल लॉज मालिक ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराने के बाद लंका पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पंकज यादव और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

छित्तूपुर निवासी संतोष कुमार केसरी का उनके घर के सामने लॉज और सीर गेट पर कपड़े की दुकान है। संतोष के अनुसार कई महीने पहले उन्होंने लॉज का एक कमरा डब्ल्यू यादव को किराए पर दिया था। फिर डब्ल्यू ने अपने कमरे में पंकज यादव को बीपीएड का छात्र बताते हुए रखवा दिया। संतोष ने बताया कि पंकज आए दिन अपने कमरे में बाहरी युवकों के साथ शराब पीता था और मना करने पर झगड़ा करने लगता था। इस पर उन्होंने उससे उसका परिचय पत्र मांगा तो उसने धमकाते हुए कहा कि वो छात्र नहीं पेशेवर अपराधी है और मिर्जापुर जेल में 13 साल रहा है। इस पर उन्होंने उससे कमरा खाली करा दिया। मंगलवार को सीर के कुछ मनबढ़ युवकों के साथ पंकज दुकान में घुस आया और उनकी पिटाई की। रात में घर के पास भी असलहा सटा कर मारपीट की। संतोष के अनुसार घटना से उनका परिवार दहशत में है और उन्होंने अपनी दुकान भी बंद रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed