फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे

निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे

Fri, 06 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे
लालानगर। प्रदेश के पांच महानगरों और सात जिलों की विद्युत वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के सरकार के निर्णय विरोध में गुरुवार को गोपीगंज में बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी सड़क पर उतर आए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़ सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला और धरना प्रदर्शन कर सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गोपीगंज नगर के बाबा कबूतर नाथ मंदिर परिसर में धरना प्रदर्शन करने के बाद नगर के अंजही मोहाल, सदर मोहाल होते हुए राजमार्ग चौराहे तक सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार 16 मार्च को पांच महानगरों और सात जिलों की विद्युत वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है, जो गलत है। इस निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए। वरना व्यापक आंदोलन किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन में भदोही एसडीओ गोविंद प्रसाद, मनोज कुमार, प्रमोद चंद, अभिषेक प्रजापति, हरिशंकर कुशवाहा, शैलेंद्र मोर्या, महीप सिंह, कन्हैया, उमाशंकर, चंदन सिंह, भोलूू, विनोद शुक्ला, कमलेश सिंह, गोविंद प्रसाद, विश्राम बिंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed