{"_id":"5a7e07cb4f1c1bef7b8b659b","slug":"141518208971-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से लेकर झारखंड तक दबिश, आरोपियों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से लेकर झारखंड तक दबिश, आरोपियों का पता नहीं
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीरेका परिसर में कर्मचारी नेता टीके मुकेश की हत्या के मामले में पुलिस बिहार से लेकर झारखंड तक दबिश दे रही है। लेकिन दोनों आरोपियों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूत्रों की मानें तो आरोपी बबलू राय के समर्पण के बाद अन्य दो आरोपी डब्लू राय व आशुतोष सिंह भी अदालत में समर्पण करने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस को भी इसकी भनक लगी है। पुलिस समर्पण से पूर्व गिरफ्तारी करने के लिए प्रयास में जुटी हुई है।
बता दें कि डीरेका निवासी व डीरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य तराधीश कुमार मुकेश की बीते 23 जनवरी की रात उनके आवास के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मंडुआडीह पुलिस ने मृतक के भाई ताराचंद कुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में विवेचना के दौरान इस मामले में अमित सिंह उर्फ रिक्कू, पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय, रविनारायन सिंह उर्फ बबलू राय, आशुतोष सिंह व रमेश राय उर्फ मटरू राय का नाम प्रकाश में आया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अमित सिंह उर्फ रिक्कू को गिरफ्तार कर लिया था। एक अन्य आरोपी रविनारायन सिंह उर्फ बबलू राय ने गुरुवार को समर्पण कर दिया था।