फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निकाली झांकियां, बांटा संदेश, गीतों पर थिरके

निकाली झांकियां, बांटा संदेश, गीतों पर थिरके

Tue, 23 Jan 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
निकाली झांकियां, बांटा संदेश, गीतों पर थिरके
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिला महाविद्यालय, सर सुंदर लाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर, कृषि विज्ञान संस्थान आदि संस्थानों के साथ ही आईआईटी बीएचयू की ओर से गाजे-बाजे के साथ झांकियां निकाली गई। इसके माध्यम से किसी ने पर्यावरण संरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य, रक्तदान, तीन तलाक का विरोध, उपजाऊ खेती तो किसी ने अस्पताल और ट्रामा सेंटर में बेहतर सुविधाओं का संदेश बांटा। बसंत पंचमी पर पीले रंग के परिधान में नाचते-गाते छात्र-छात्रा रुईया छात्रावास के पास से निकलकर मालवीय भवन, महिला महाविद्यालय होते हुए वापस विभाग पहुंचे। बसंत पंचमी पर पड़ने वाले स्थापना दिवस को लेकर विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी सब बड़े उत्साहित रहे।
विज्ञापन

झांकियों में सबसे आगे सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने अनेकता में एकता शीर्षक के माध्यम से यह संदेश दिया है कि देश के पंजाब, तमिलनाडू, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि रहने वालों की बोली भले ही अलग-अलग हो लेकिन देश के सर्वांगीण विकास के लिए सब एकजुट हैं। इसके बाद महिला महाविद्यालय, संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय, आयुर्वेद, दंत चिकित्सा, मार्डन मेडिसीन, नर्सिगिं कॉलेज, सर सुंदर लाल अस्पताल, दृश्य कला, मंच कला संकाय, शिक्षा, वाणिज्य, कला संकाय सहित एक-एक कर 27 झांकियां मालवीय भवन के सामने से गुजरी, जहां बैठे कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीरज त्रिपाठी, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीएम शुक्ला, प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला, प्रो. रेवा प्रसाद द्विवेदी आदि अतिथियों ने सभी का अवलोकन करते हुए सराहा।
विज्ञापन

इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने सीमा पर तैनात जवानों, कृषि विज्ञान संस्थान की ओर से निकाली गई झांकी में शामिल गायों का डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पूजन किया। मंच कला संकाय की टीम ने शास्त्रीय संगीत के साथ होली गीतों की प्रस्तुति के साथ अबीर गुलाल उडा़कर यह बता दिया कि अब होली का मौसम आ गया। इससे पहले एलडी गेस्ट हाउस चौराहे के पास अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमके सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 10.30 बजे कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीरज त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चीफ प्राक्टर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय, इमरजेंसी प्रभारी डॉ. कुंदन कुमार, ब्लड बैँक से प्रो.एसके सिंह, प्रो. ए वैशंपायन, प्रो. कुमार पंकज, प्रो. रोयाना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed