{"_id":"5a591b174f1c1bdd408b47ec","slug":"141515789079-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के नाम पर तीन लाख के गहने लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के नाम पर तीन लाख के गहने लेकर फरार
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गहने साफ करने के नाम पर दो उचक्के शुक्रवार को सरसौली निवासी कन्हैया लाल के घर से करीब तीन लाख के गहने लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में कन्हैया के बेटे प्रमोद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
सरसौली निवासी कन्हैयालाल के मकान में घुसे दो युवकों ने खुद को पतंजलि का सेल्समैन बताया। बाद में बताया कि वह गहने भी साफ करते हैं। कन्हैयालाल की पत्नी सुदामा सहित दो बहुएं रेणु, सुमन के गहने साफ करने के लिया। गहनों को एक लोटे में रखकर कपड़े से बांध दिया और कहा कि इसे आधे घंटे बाद खोलना। इसके बाद जालसाज चले गए। बाद में लोटा खोला गया तो उसमें केवल हल्दी थी। घटना दोपहर तीन बजे की है। कन्हैयालाल के दो पुत्र संतोष व प्रमोद की अर्दली बाजार में बैग की दुकान है। जालसाज मोटरसाइकिल से आए थे और आसपास के कई घरों में गए थे लेकिन सफल नहीं हुए। कन्हैयालाल के घर में धोखाधड़ी करने में वह सफल रहे।