फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कम राजस्व वसूली पर कमिश्नर भड़के

कम राजस्व वसूली पर कमिश्नर भड़के

Sun, 07 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
कम राजस्व वसूली पर कमिश्नर भड़के
भदोही। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल ने शनिवार को भदोही तहसील, खंड विकास कार्यालय और राजकीय एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने भदोही तहसील की राजस्व वसूली की प्रगति ठीक न होने पर नाराजगी जताई। एसडीएम सुनील कुमार यादव और तहसीलदार रामजी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में सुधार की अपेक्षा की। यह भी कहा कि बड़े बकाएदारों से वसूली में कोई नरमी न बरतें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने राजस्व वसूली की प्रगति के बारे में एसडीएम से भी जानकारी ली अभिलेखों की जांच की। कहा कि वसूली में आपकी भूमिका भी अहम है। कहा कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो वसूली में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। इस बावत एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व संग्रह अमीनो संग बैठक भी की। कहा खराब प्रगति वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वादो की समीक्षा के दौरान अलग अलग न्यायालयों की पत्रावली देखी निर्देशित किया कि पेंडिंग वादों का निस्तारण प्रत्येक दशा में समय से कराएं। दूर दराज से आने वाले फरियादियों को बार बार न दौड़ाया जाए। इस दौरान शीतलहर के प्रकोप से असहायो और गरीबो को कंबल वितरण तथा आलाव जलाए जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उधर विकास खंड भदोही के निरीक्षण में सीडीओ हरिशंकर सिंह और बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कराकर लाभार्थियों को लाभान्वित कराएं। मनरेगा के निर्माण कार्यों की अब-तक की प्रगति की समीक्षा के बीडीओ को निर्देश दिया कि जो भी निर्माण कार्य हो चुके हैं, उसकी कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। इस बात का ध्यान रखा जाए कि अपात्रों को लाभ न मिले। शाम को वे एमबीएस भी गए। दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में डीएम विशाख जी, सीडीओ हरिशंकर सिंह, संयुक्त आयुक्त राजीव बनकटा, एसडीएम सुनील कुमार यादव, तहसीलदार रामजी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed